About सर्वप्रिय त्यागी (SP Tyagi) पिंटू

पिता का नाम - स्व श्री संतराम त्यागी
जन्म तिथि - 05 मई 1985
जन्म स्थान - गांव धर्मपुर, जिला गुरुग्राम
संघ प्रवेश - बाल्यकाल
शिक्षा - LLB
व्यवसाय - भवन निर्माण
विभिन्न दायित्व - जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष
विशेष कार्य - कोरोना काल में जब सभी जगह भय का वातावरण था तब 5000 लोगों से संपर्क कर 1014 लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रक्तदान कराया
Thumb

SP Tyagi

जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा गुरुग्राम
Thumb Thumb

प्रमुख कार्यक्रम

Image

विकास तीर्थ यात्रा

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्ष के बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष में जनजागरण अभियान

Image

अग्निपथ योजना पर संगोष्ठी

अग्निपथ योजना के बारे फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु पूर्व सैनिकों के साथ युवाओं का संवाद

Image

#100_से_संपर्क अभियान

केंद्र में भाजपा सरकार के 8 वर्ष के बेमिसाल कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया

Image

इतिहास चित्रण

स्वतंत्र भारत के इतिहास में घटित वीभत्स घटना कश्मीर से हिन्दुओं के पलायन पर आधारित मूवी 'द कश्मीर फाइल' का 5000 राष्ट्रवादियों के लिए निःशुल्क प्रसारण

Image

रंग दे बसंती चोला

अमर शहीदों को नमन करते हुए 23 मार्च शहीदी दिवस पर सभी मंडलों में कार्यक्रम किए

Image

युवा संकल्प तिरंगा यात्रा

देश की अखंडता का संकल्प लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर साईकिल यात्रा

Image

सेवा और समर्पण कार्यक्रम

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर पर आयोजित छात्र एवं युवा प्रतिभा सम्मान समारोह

Image

सेवा और समर्पण कार्यक्रम

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 1001 रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया

Image

प्लाज़्मा दान अभियान

कोरोना काल में लोगों को प्लाज़्मा दान के प्रति प्रोत्साहित कर प्लाज़्मा दान करवाया जिससे 40 कोरोना पीड़ितों का जीवन बचाया जा सका

Social & Political Background

Image

सामाजिक एवं राजनैतिक पृष्ठभूमि

बाल्यकाल से ही घर में संघ का माहौल होने के कारण मेरा संघ प्रवेश बचपन में ही हो गया। मेरे पिताजी राष्ट्रिय स्वयंसेववक संघ के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक थे और संघ की गतिविधियों में सक्रीय कार्यकर्ता थे। भारतीय जनता पार्टी के उदय के समय से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता के रूप कार्य करते हुए पिताजी ने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया और पार्टी को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। पार्टी के विभिन्न दायित्व जैसे मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं प्रदेश किसान मोर्चे के कार्यकारिणी सदस्य का निर्वहन किया। विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों जैसे माननीय मुरली मनोहर जोशी जी के साथ कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना व राम मंदिर आंदोलन में कर सेवा आदि में सक्रीय रहे। ऐसे वातावरण में पालन-पोषण होने के कारण देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना संस्कारों के स्वरुप मुझे मिली। देश के लोगों की सेवा एवं विचार आधारित राजनीति का जज्बा सदा के लिए मेरे आदर्श के रूप में स्थापित रहेंगे।


राजनैतिक परिचय

देश की सेवा का व्रत लिए वर्तमान में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम, हरियाणा के जिलाध्यक्ष के दायित्व पर युवा ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा हूँ। जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए युवामोर्चा ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिसे लगातार शीर्ष नेतृत्व द्वारा सराहा गया है। राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ का शिक्षित स्वयंसेवक होने के नाते अनुशासन एवं समर्पण मुझे तरुण अवस्था में मिल गया था। गुरुग्राम के युवाओं को संघठन से जोड़ने के कार्य में लगातार संपर्क अभियान चला एक बड़ी युवाशक्ति को संघठन से जोड़ा गया। युवाओं का जागरण हो या सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कठिन कार्य युवामोर्चा ने सभी लक्ष्य को विचारधारा एवं अनुशासन से प्राप्त किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में देश और हरियाणा प्रदेश नित नई ऊचाईयां हासिल कर रहा है, ये उपलब्धि देश के जन-जन तक पहुंचना ही मेरा परम लक्ष्य है।

Image

Social Media